फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

विज्ञापन
नगर के नुमाईश मैदान में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवानगी के दौरान मतपेटिका व अन्य सा - फोटो : Archive
विज्ञापन
बुलंदशहर। विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को नगर के नुमाइश मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। नगर क्षेत्र में डीएवी पीजी कॉलेज और ब्लॉक कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले भर में 65 मतदेय स्थल पर वोट डाले जाएंगे। कुल 17686 मतदाता दोनों वर्गों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

इस बार शिक्षक वर्ग में 6918 और स्नातक वर्ग में 10768 मतदाताओं के वोट बनाए गए हैं। सुबह आठ से शाम चार बजे तक सभी 65 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतपेटिकाओं को नुमाइश मैदान में जमा कराया जाएगा, जहां से पुलिस सुरक्षा में इन्हें मेरठ भेजा जाएगा। जिले में निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को सभी 65 पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाओं और आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह के साथ पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी के संबंध में जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। मतदान समाप्त होने के बाद सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में मतपेटिकाओं को पहले निर्धारित अस्थाई स्ट्रांग रूम में एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें मतगणना के लिए मेरठ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। डीएम ने जिले के सभी स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें