नगर के जीटी रोड और मेन बाजारों में गंभीर समस्या बन चुके जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कार्य योजना तैयार कर ली है। अब बाजारों से अस्थायी कब्जे हटवाने की जिम्मेदारी चौकी प्रभारियों की होगा।
जल्द ही इस बाबत अभियान चलाया जाएगा। साथ ही वाहन के गेट पर खड़े होकर सफर पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ धमेंद्र कुमार ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण नगर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
सभी चौकी प्रभारियों के अपने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण मिलने पर उस क्षेत्र के चौकी प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा।
सीओ ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर बाहर सवारियां खड़ी करके ले जाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।