छतारी थाना परिसर में बच्चों और ग्रामीणों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी।
- फोटो : संवाद
छतारी। थाना परिसर में शुक्रवार को तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चों व उनके अभिभावकोंं के साथ बैठक की। बच्चों को बताया कि धूम्रपान या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन का शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। तंबाकू युक्त वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। वहीं, अभिभावकों को भी नशा नहीं करने की अपील की, जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव न पड़े। इसी के साथ सभी को तंबाकू से दूर रहने और धूम्रपान न करने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। संवाद