फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने फिर बंद कराई डांस पार्टी, छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी में चल रही डांस पार्टियां और नौटंकी में अश्लीलता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एएसपी ने अश्लील डांस कराने के खिलाफ डांस पार्टी संचालक व ठेकेदार समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी में लोगों के मनोरंजन के लिए संचालित की जा रहीं वैरायटी शो और डांस पार्टियों में अश्लील डांस करने के खिलाफ पिछले तीन दिनों से कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार रात को एक बार फिर डांस पार्टी में अश्लील डांस करने के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एएसपी के निर्देश पर मामले में पुलिस ने संचालिका रीना और सुमन निवासी पत्राह चंदौसी संभल, मौ. इस्लाम निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली, बाबूराम निवासी बदायूं, अहसान ठेकेदार निवासी मिर्ची टोला, कन्हैया निवासी आगरा रोड अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि किसी भी हाल में अश्लील डांस जिला प्रदर्शनी में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें