फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु व्यापारियों से 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पहासू कस्बा क्षेत्र से घटनास्थल के बीच लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। इसमें दोनों बाइक नजर आ रही हैं। बाइकों के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहासू कस्बा क्षेत्र के काजीखेल मोहल्ला निवासी नदीम पशुओं को खरीदने व बेचने का कारोबार करते हैं। नदीम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने छोटे भाई फरहीम, दूसरे व्यापारी कफिल व नसरू के साथ जनपद संभल के जिनामई पशु पैठ में जा रहे थे। जब वह नगला सारंगपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। हथियार दिखाकर उनसे जबरन कार खोलने को कहा। इसके बाद पीड़ित व्यापारियों से 14 लाख रुपये नकदी, कार की चाभी और दो मोबाइल फोन लेकर भाग गए।
पुलिस ने नदीम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं। इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें