फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोपी चालक अनूप कुमार की तलाश के लिए पुलिस ने शुरू की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नेशनल हाईवे पर रविवार रात को हुए हादसे के आरोपी कंटेनर चालक अनूप की तलाश के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। फरीदाबाद निवासी कंटेनर मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारण की जांच लिए पुलिस सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 11 लोगों की मौत मामले में ट्रैक्टर मालिक प्रमोद कुमार की तहरीर पर आरोपी कंटेनर मालिक और कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि कंटेनर फरीदाबाद निवासी संध्या के नाम से पंजीकृत है।
संध्या ट्रांसपोर्ट कंपनी को संध्या का पति संदीप और अमित चलाते हैं। उन्हीं से पूछताछ के बाद मामला सामने आया कि हादसे के दौरान चालक अनूप कुमार निवासी गांव हिरनखुदा, थाना मेरापुर, फर्रुखाबाद कंटेनर चला रहा था। सीओ ने बताया कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी से यह साफ हो जाएगा कि कंटेनर की गति क्या थी और वह ओवरटेक का प्रयास तो नहीं कर रहा था। जांच में देखा गया कि आरोपी चालक टक्कर लगने के बाद कंटेनर को हाईवे किनारे खड़ा कर चला गया था। कंटेनर रांची से चलकर हरियाणा जा रहा था।
विज्ञापन



पांच दिन की थी यात्रा
कासगंज के रफातपुर गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि पहली बार सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से राजस्थान जा रहे थे। मंगलवार उनको राजस्थान पहुंचना था। वहां से बुधवार शाम को वापसी करते और 29 अगस्त को गांव लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें