फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : नहीं उतरवाए जाएंगे मंगलसूत्र, कुंडल व अन्य आभूषण

विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा की बैठक लेते डीएम और एसएसपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंंचायत के सभागार में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि किसी भी महिला अभ्यर्थी के मंगलसूत्र, कुंडल व अन्य आभूषण नहीं उतरवाए जाएंगे। परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को दो पालियों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

डीएम कुमार हर्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक व 20 परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम फर्नीचर की उपलब्धता, शौचालयों की व्यवस्था, सुनिश्चित कर लें। निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर कोई त्रुटि न होने पाए। समस्त कार्मिकों से परीक्षा से पूर्व नो-रिलेशन प्रमाण पत्र ले लिया जाए।
परीक्षा केंद्र के अंदर व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र प्रभारी पुलिस व केंद्र प्रभारी परीक्षा संचालन के अलावा कोई भी कार्मिक मोबाइल फोन लेकर न जाएं। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न हो। फोटो स्टेट व जन सेवा केंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षक ग्रामीण आंतरिक्ष जैन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सघनता से तलाशी की जाएगी। तलाशी के समय महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र, कुंडल व अन्य आभूषणों की तलाशी ली जाएगी लेकिन उतरवाया नहीं जायगा। इसके साथ-साथ कलावा व कड़े आदि भी तलाशी ली जाएगी। अभ्यर्थी इसे भी पहनकर परीक्षा दे सकते हैं। केंद्र में अभ्यर्थी के मोबाइल, कैमरा व ब्लूटूथ आदि ले जाने पर पाबंदी रहेगी। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें