फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओयो होटलों पर पुलिस ने मारा छापा, बंद कर भागे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। सिकंदराबाद के होटल में प्रेमी की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न ओयो होटलों में रविवार की दोपहर छापा मारा। इस दौरान सभी संचालक होटल बंदकर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक होटल को खुलवाकर कागजात चेक किए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर चौकी प्रभारी विनोद अहलावत सूरजपुर टिकरी रोड स्थित होटल पर पहुंचे। सूचना लीक होने के चलते संचालक ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ। मूढ़ी बकापुर रोड पर भी होटल बंद मिला। हाईवे स्टेट स्थित व्हाइट हाउस होटल पर भी ताला लटका मिला। पुलिस को आशंका थी कि ये होटल अंदर से बंद हैं। पुलिस ने एक होटल को खुलवाकर रजिस्टर चेक किया। इस दौरान पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और खानपुर मोड़ के पास स्थित होटल पर पहुंचकर कागजात देखे। थाना प्रभारी ने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र में एक भी होटल पंजीकृत नहीं है। कोई भी संचालक अपने कागजात नहीं दिखा सका है। इनके खिलाफ सराय एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें