फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने पीड़ित को डाला हवालात में, परिजनों के विरोध पर निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। मारपीट में घायल शिकायत करने पहुंचे पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उल्टे उसी को हवालात में डाल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कोराली निवासी मोनू पुत्र प्रेम ने बताया कि वह गांव में मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने के लिए गया था। उससे रंजिशन मानने वाले गांव निवासी तीन लोगों ने दुकान पर उसके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर घायल कर दिया। आरोपी की शिकायत करने के लिए वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उल्टे उसे ही हवालात में डाल दिया। प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना पर वह थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उसके पुत्र को ही हवालात में डालने का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हवालात से बाहर निकाला। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया हवालात में डालने का आरोप गलत है। शिकायत लेकर आए युवक से मामले की पूछताछ करने के लिए थाने में बैठाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें