बुलंदशहर के छतारी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बस से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवकों को लाठियों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा महिला और युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यह कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में कुछ लोग युवकों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हंगामे के बाद हुई। गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बस से टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर सवार श्रद्धालुओं पर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पीटने का आरोप लगा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर सवार महिलाओं को ट्रॉली से खींचकर बाहर निकाला। उन्होंने युवकों पर भी लाठियां बरसाईं।
वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई
वायरल वीडियो में एक युवक को गले में गंगाजल लटकाए हुए भी सड़क पर पीटा जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से लाठियों से मारा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।