फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार शाम को कोतवाली नगर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े करीब दो दर्जन दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया। साथ ही, दुकानदारों और ठेला वालों को सड़कों से अपना सामान हटाने की चेतावनी दी। कई दुकानदारों का भी चालान किया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहरवासियों की जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग पर कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई है। जाम का मुख्य कारण सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण है, जिससे रास्ते संकरे हो जाते हैं।
बुधवार की शाम को कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रोडवेज बस स्टैंड के पास एक बड़ा अभियान चलाया। सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल कुमार ने बताया कि यह अभियान अंसारी रोड चौराहे से लेकर डीएवी तिराहे तक चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक दो एवं चार पहिया वाहनों का चालान किया। इसके अलावा, ठेले वालों और दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सड़क पर रखे गए सामान को तत्काल हटवाया गया। एएसपी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया तो न सिर्फ उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें