फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बड़े अपराध और अभियानों में व्यस्त पुलिस, छोटी वारदातों की जांच पड़ी धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में होने वाली बड़ी वारदातों और अलग-अलग अभियानों में पुलिस के व्यवस्त होने की वजह से चोरी और टप्पेबाजी जैसे मामलों की जांच फाइलों में गुम होती दिखाई दे रही है। जब भी कोई बड़ा मामला पुलिस की जांच में आया तब उस समय की चोरियों, टप्पेबाजियों, छिनैती समेत अन्य अपराधों के मामले फाइलों में ही नीचे दब जाते हैं। पुलिस के पास बड़ी घटनाओं को सुलझाने के लिए संसाधन तो हैं, लेकिन चोरी, टप्पेबाजी और आत्महत्या जैसी घटनाओं की जांच या तो ठंडी पड़ गई है या फिर धीमी हो गई है। बड़े मामले न हों तब कोई न कोई अभियान में पुलिस की व्यवस्तात जांच को धीमा करती दिखाई देती है।
विज्ञापन


अपराध के नजरिए से टीएचए को प्रमुख क्षेत्र माना जाता है। यहां हत्या से लेकर चोरी, छिनैती, दुष्कर्म, लूट व अन्य गंभीर अपराधों की भरमार है। बड़ी बात है कि कई बार पुलिस बड़ी वारदातों की जांच में छोटे मामलों को भूल जाती है। ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। एक जनवरी 2026 को खोड़ा में हुई डबल मर्डर की वारदात के बाद क्षेत्र में हुईं चोरियों की जांच थम कर रह गई। वहीं चार अप्रैल को टीलामोड़ के भारत सिटी सोसायटी में सामने आए तीन बहनों के सामूहिक आत्महत्या के मामले में पुलिस ऐसी उलझी कि उसके बाद टीलामोड़ थाने में हुईं अन्य वारदातों को न तो पुलिस जांच का समय मिला और न ही वह पूरी हुईं। हाल ही में, इंदिरापुरम और कौशांबी इलाकों में चोरों ने दो कारें चोरी कीं और एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व नकदी चुरा ली। इसके अलावा, फरवरी में साहिबाबाद में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का फोन छीना, जिन्हें बाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ा तो गया, लेकिन इस तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

केस-एक
सूर्या हत्याकांड की आड़ में दबी लाखों की चोरी
खोड़ा क्षेत्र में 28 मई को सूर्या हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद इंदिरापुरम सर्किल के कई मामलों की जांच थमी की थमी रह गई। हत्याकांड से पहले ही वसुंधरा निवासी दक्ष चौहान के घर में लाखों की चोरी हुई थी। चोर उनके घर से सोना, चांदी और हीरे तक के जेवरातों पर हाथ साफ कर गए। शुरुआत में पुलिस ने जांच की, लेकिन अब तक मामले की संदिग्ध घरेलू सहायिका को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। सूर्या हत्याकांड की आड़ में इसकी जांच भी थमकर रह गई।
विज्ञापन

-
केस-दो
नहीं खुला फायरिंग कर व्यापारी को धमकाने का मामला
साहिबाबाद थानाक्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक कपड़ा व्यापारी भारत शर्मा के पड़ोसी मकान पर दो अज्ञात स्कूटी सवारों ने देर रात करीब 10-11 राउंड फायरिंग की और उसके बाद भाग गए। भागने से पहले व्यापारी के दरवाजे पर धमकी भरा नोट भी छोड़ गए। पुलिस को फुटेज मिली और मौके से गोलियों के खाली खोखे भी, लेकिन गोली चलाने वाले कौन थे और इरादा क्या था न तो इन सवालों से पर्दा उठा और न ही मामला अभी तक खुल पाया है।


वर्जन
पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और समय से उनकी जांच पूरी हो रही हैं। कई बार बड़े अपराधों की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जाता है। इसकी वजह से कुछ जांच धीमी हो जाती हैं। हालांकि उन्हें भी समय से पूरा किया जाता है। लंबित जांच की लगातार निगरानी होती है। सभी जांचाधिकारियों को जल्द से जल्द लंबित पड़े मामलों की जांच पूरी कर मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। धवल जायसवाल, प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें