फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही की पिटाई की वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा सिपाही। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही की पिटाई की वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात एक सिपाही की लोगों द्वारा पिर्टाई किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। नशे में धुत सिपाही का मकान में शौचालय जाने को लेकर अन्य किराएदारों से विवाद हो गया था। वीडियो तीन दिन पूर्व का बताया गया है। इस मामले में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करते हुए मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वर्दी पहने एक सिपाही को घर के अंदर कुछ लोग बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान सिपाही नशे में नजर आ रहा है। बताया गया कि जहांगीराबाद थाने पर तैनात एक सिपाही हवा सिंह कस्बे में ही एक मकान में किराए पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उक्त मकान में अन्य परिवार भी किराए पर रहते हैं। तीन दिन पूर्व उक्त सिपाही शराब के नशे में घर गया था, जहां उसका दूसरे अन्य किराएदारों से शौचालय जाने को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर दूसरे पक्ष ने पुलिस को बिना सूचना दिए सिपाही पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली गई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना पुलिस को सिपाही से मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही मारपीट के दौरान शराब के नशे में धुत था, उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है, जबकि उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें