अगौता थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर बहगमा में प्रधानी चुनाव जीतने के बाद बुधवार देर रात रंगशाला से जश्न मनाकर आचार संहिता की धज्जिया उड़ा रहे प्रधान समर्थकों को अगौता पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया और दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
बता दे कि अहमदपुर टांडा और रहीमपुर बहगमा गांवों की एक ही ग्राम पंचायत है। अहमदपुर टाडा निवासी सितारा पत्नी हारिफ ने प्रधानी का चुनाव जीता था।
प्रधानी चुनाव में हुई जीत को लेकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानपति हारिफ ने बुधवार की रात में अपने समर्थकों को खुश करने के लिए गांव रहीमपुर बहगमा में रंगशाला बुलाकर कलाकारों से अश्लील डांस करवाने लगे।
इस दौरान प्रतिद्वदंी प्रत्याशी के समर्थकों ने अगौता पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पर एसआई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क ो देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई।