खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में नशे के पदार्थ की पैकिंग करने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 19 सेकेंड की वायरल वीडियो में दो व्यक्ति नशे के पदार्थ की पैकिंग करते दिख रहे हैं। इसमें देखा गया भारी मात्रा में नशे का पदार्थ जमीन पर पड़ा है, जिनको छोटे-छोटे पैकेट में पैक किया जा रहा है। यही पैकेट महंगे दामों में बेचे जाते हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह वीडियो कब बनाया गया है। कोतवाली अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। इसमें जांच कराई जा रह है। जहां की वीडियो है, वह स्थान बंद था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद