फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने बाइक चोरी की दर्ज नहीं की रिपोर्ट, पीड़ित के पास पहुंच रहे चालान

Tue, 08 Oct 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित के पास अन्य जनपद से बाइक के चालान पहुंच रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी अब्दुल रहमान (65वर्ष) ने बताया कि 6 जनवरी को उनकी बाइक खेत से चोरी हो गई थी। सभी कागजात बाइक में थे। उनके पुत्र इमरान ने चौकी झाझर पर बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आश्वासन पर वह घर आ गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कुछ समय बाद उनकी बाइक का अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किया गया तो चालान उनके पास पहुंचा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात अलीगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी होने के संबंध में अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद भी जनपद अलीगढ़ से बाइक के चालान उनके पास पहुंचते रहे। इस संबंध में एसएसपी बुलंदशहर को अवगत कराने के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें