फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बनवारीपुर घुंघरावली में पुलिस के साथ मारपीट, 36 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर (सलेमपुर)। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर घुंघरावली में दो दिन पहले पुलिस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कुल 36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें 11 नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। मामले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी अंशु ने 24 सितंबर को शिकायती पत्र दिया। बताया था कि आरोपी पक्ष ने उनके पिता महेश चंद के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। मामले की जांच के लिए थाने से दरोगा दुर्गेश चौधरी मौके पर गए लेकिन किसी भी पक्ष से बातचीत न होने पर लौट गए। इसके बाद 25 सितंबर की रात थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे, जहां महेश और योगेश पक्ष के बीच झगड़ा चल रहा था।
पुलिस के आने के बाद भीड़ में शामिल युवक कृष्ण की पत्नी पूनम ने पुलिसकर्मियों को मारने और गांव से भगाने की बात कही। इसके साथ ही कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इस दौरान उपनिरीक्षक दुर्गेश चौधरी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक दुर्गेश चौधरी की तहरीर पर योगेश, रामचंद्र, राकेश, विक्रम, महेश, मनीपाल, हरि, डालचंद, कृष्ण, पूनम, कृष्ण मुरारी समेत अन्य 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकार में बाधा डालने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, धक्का मुक्की करने और आपराधिक बल प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें