फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने दो गैंगस्टरों को दबोचा, तमंचे और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि शनिवार को बीबीनगर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। दोनों जगहों से पुलिस ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जाहिद और शिवम कुमार निवासी जाटवान मोहल्ला, बीबीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त थाना बीबीनगर पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी जाहिद और शिवम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। इन पर चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत छह से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक-एक और एफआईआर दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें