फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नोएडा एसटीएफ ने करीब दो वर्ष पूर्व इनाम की घोषणा की थी। लेकिन, एसटीएफ उसे पकड़ नहीं सकी। वहीं, अब खानपुर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ स्याना दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जहांगीराबाद चौराहे पर पुलिस की एक टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में वहां घूमते हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर ही आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
आरोपी की शिनाख्त शिवम राणा निवासी पारपा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई। आरोपी पर लूट, चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर नोएडा एसटीएफ ने करीब दो वर्ष पूर्व 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें