बुलंदशहर। जिले के 57 स्कूल वाहन संचालकों को फिटनेस न होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें 17 वाहनों की फिटनेस वर्ष 2022 से पूर्व नहीं हुई। वाहनों की फिटनेस कराने के लिए संबंधित स्कूल संचालक को अवगत कराया जा रहा है। वाहनों की समय से फिटनेस न कराने और संचालित मिलने पर उन्हें सीज कर दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में 1290 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों की समय-समय पर वाहनों की फिटनेस कराना अनिवार्य है, लेकिन कुछ स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस नहीं कराते हैं। ऐसे में इन वाहनों को सीज या चालान की कार्रवाई की जाती है। विभाग ने पिछले आठ वर्षों का डाटा खंगाला। इसमें 2017 से 2024 तक 57 वाहन ऐसे निकले, जिनकी फिटनेस नहीं हुई है।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि जिले में 57 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त चल रही है। संबंधित को नोटिस जारी करने के साथ फोन कॉल कर फिटनेस कराने को कहा जा रहा है।