फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में चेन स्नैचर से मुठभेड़: पुलिस की गोली से आरोपी घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Fri, 04 Sep 2026 08:30 AM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के थल इनायत चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस की चेन स्नैचर से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में राजा उर्फ जाविद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।
विज्ञापन
घायल आरोपी के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के थल इनायत चौराहे पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की शातिर चेन स्नैचर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और यामाहा आर-15 बाइक बरामद की है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार,  स्याना पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर रात थल इनायत चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यामाहा आर-15 बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक दौड़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। इसी दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल आरोपी की पहचान राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू निवासी आशीबैंड वाला पुल, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर चेन स्नैचर है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल, .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर कॉम्बिंग कर रही हैं। मामले में थाना स्याना पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें