फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण कुमार आत्महत्या प्रकरण: चाचा, उसके बेटे व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृष्ण कुमार ने अपने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई लोकेंद्र कपासिया की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुसाइड नोट में आरोपियों पर 6 बीघा जमीन और 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

लोकेंद्र कपासिया ने बताया कि उनके छोटे भाई कृष्ण कुमार (28) बुलंदशहर की जीवत गीत कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे कृष्ण कुमार ने आत्महत्या की। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। आत्महत्या से पहले कृष्ण कुमार ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। इसमें गांव निवासी रिश्तेदार महाराज सिंह, छोटी देवी, परविंदर, ओमवीर, धर्मपाल मामा और मोहित पर प्रताड़ित करने का आरोप था। कृष्ण कुमार ने बताया था कि चाचा महाराज सिंह व उनके परिवार ने 15 लाख रुपये की बेईमानी की। उन्होंने बहला-फुसलाकर 6 बीघा जमीन छोटी देवी के नाम रजिस्ट्री करा ली थी।
कृष्ण कुमार को जमीन हड़पने की जानकारी होने पर 30 अगस्त को गांव में पंचायत भी हुई थी। लोकेंद्र कपासिया ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों की वजह से उनके भाई की जान गई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें