फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: प्रेमिका को जिंदा जलाने वाला 25 हजार का इनामी आशीष गिरफ्तार, युवती की हालत बनी हुई है गंभीर

Wed, 29 Apr 2026 01:56 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बीते दिनों अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी आशीष कुमार ने अपनी ही प्रेमिका पर ज्वलनशील पदार्थ  छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी प्रेमी आशीष कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ही एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


बीते दिनों अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी आशीष कुमार ने अपनी ही प्रेमिका पर ज्वलनशील पदार्थ  छिड़ककर आग लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां, उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता और कानून-व्यवस्था के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अहमदगढ़ थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही आरोपी आशीष पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस और स्वाट टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। 
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात को मुख्य आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आशीष से पूछताछ कर रही है जिससे कि घटना में शामिल अन्य संभावित मददगारों और साक्ष्यों का मिलान किया जा सके। इस प्रकरण में आशीष के अलावा अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें