फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दिवाली पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार देर रात डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


दिवाली पर बुलंदशहर के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। पूरे जनपद में 20 हजार से अधिक सीसीटीवी और 150 से अधिक ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही। रूम से जनपद की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस ने मोर्चा संभाला। महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान के नेतृत्व में महिला पुलिस ने बाजारों में पैदल मार्च किया। महिला पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में बाजारों में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला, व्यापारी और आम नागरिकों की सुरक्षा बुलंदशहर पुलिस की पहली प्राथमिकता है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, शिकायत का तुरंत निस्तारण होगा। अपराध और छेड़खानी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें