फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पांच लाख रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना पुलिस पर हत्या जैसे संगीन मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने थाने के एक दारोगा पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक लाख रुपये लेने की मांग करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया उर्र रहमान के साथ पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित आरिफ निवासी गांव सिराेरा थाना अनूपशहर ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई नसीम (32) 14 सितंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे खेत पर गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो वह और उनके पिता उसे ढूंढने खेत पर गए। आरिफ ने आरोप लगाया कि नसीम कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अनूपशहर सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने नसीम की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। आरिफ ने आरोप लगाया कि जब वह इस मामले में अनूपशहर पुलिस को तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाने गए, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शिकायत में कहा गया है कि, एक दरोगा ने उन्हें बुलाया और पांच लाख रुपये रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मांगे। परिवार ने जब हाथ-पैर जोड़े, तो दरोगा ने कोर्ट में रिपोर्ट देने के लिए एक लाख रुपये और मांगे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक एक लाख रुपये नहीं दिए हैं, तो दारोगा उन्हें फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एसएसपी को एक पेनड्राइव भी सौंपी, जिसमें दारोगा द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया गया है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें