फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक्यूआई 300 के पार, देश में सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को बुलंदशहर और खुर्जा का एक्यूआई 300 से ज्यादा हो गया। देश के 254 सबसे प्रदूषित शहरों में बुलंदशहर सातवें एवं खुर्जा 20वें स्थान पर रहा। पूरे दिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हुई।
विज्ञापन

पिछले महीने से ही जिले की हवा खराब होनी शुरू हो गई। दिवाली से पहले ही बुलंदशहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। एक्यूआई बढ़ने पर दिवाली से पूर्व ग्रैप लागू कर दिया गया। ग्रेप के दूसरे चरण में धूल उड़ने से रोकना, कोयला जलाने पर रोक, निर्माण गतिविधि खुले पर डालना आदि पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद भी खुले में जगह-जगह निर्माण सामग्री डालकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। सड़कों पर धूल उड़ रही है।
रविवार को नगर के नुमाइश मैदान में कूड़ा-कचरा एकत्र कर किसी ने आग के हवाले कर दिया। वहीं, औरंगाबाद नगर के बाजार में भी शनिवार रात कूड़ा-कचरा जलता मिला। इसके अलावा यमुनापुरम में जगह-जगह निर्माण कार्य होने एवं सीवर लाइन की खोदाई का भी कार्य चल रहा है। इस पर भी रोक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया था जो रविवार को एकाएक बढ़कर 348 तक पहुंच गया, जबकि खुर्जा का 135 से 303 तक पहुंच गया। देश में 434 एक्यूआई रहने पर धारुहेड़ा पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा। मेरठ का 281, दिल्ली का 366, गुरुगांव का 357, गाजियाबाद का 351, नोएडा का 348, हापुड़ का 346, बागपत का 341, ग्रेटर नोएडा का 340 एक्यूआई रहा।
लोगों को सांस लेने में बढ़ी परेशानी
रविवार को एक्यूआई बढ़ने पर अस्थमा व दिल के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ गई। विभागीय अफसर हवा की गति थमने एवं तापमान में गिरावट होने की वजह से वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ना बता रहे हैं। तेज हवा या फिर बारिश राहत दिला सकती है। हालांकि अगले पांच दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं।
Iतापमान कम होगा और हवा रुकेगी तो वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। प्रदूषण रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्य किया जा रहा है। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड I
I आग लगाने वालों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइन का कार्य चलने पर जल निगम काे नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदूषण फैलाने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यमुनापुरम समेत अन्य स्थानों पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव करवा रहे हैं। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ I
Iग्रेप-दो के अनुसार कार्रवाई की जा रही है जो भी प्रदूषण को बढ़ावा देने रहे हैं, उनकी सूचना मिलने पर जांच कराकर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है। अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। - अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, नोडल अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें