फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में सर्वर डाउन होने से भड़के लोग, लगाया जाम

Tue, 10 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अरनिया स्थित पीएनबी बैंक में कनेक्टिविटी नहीं होने से कैश निकालने गए ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

वहीं, बैंक प्रबंधक का कहना है कि बीएसएनएल की केबल कटने से पिछले तीन दिनों से कनेक्टिविटी नहीं आने से समस्या हो रही है।  अरनिया के मुनि स्थित पीएनबी में सोमवार सुबह से ही लोग कैश निकालने के लिए लाइन में लगे थे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जब बैंक खुला तो कनेक्टिविटी न होने के कारण कामकाज ठप रहा। इससे बैंक के बाहर खड़े ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। उधर, बैंक प्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि बैंक में पर्याप्त कैश है। बीएसएनएल की केबल कटने से बैंक की कनेक्टिविटी शुक्रवार से ही बाधित है। इससे कैश वितरण में समस्या आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें