फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीएम ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं, मेरी विशेष जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 31 मिनट के भाषण की शुरुआत वंदेमातम से की। उन्होंने जैसे ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया, वैसे ही लोग जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। भाषण समाप्त होने तक यह उद्घोष कई बार सुनाई दिया। बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे भी लगे। पीएम ने यूपी के विकास पर फोकस किया। इसके लिए सबको मिलकर काम करने की आवश्यकराा बताते हुए कहा, मैं यूपी का सांसद हूं, इसलिए मेरी विशेष जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पीएम का भाषण पूरे होमवर्क के साथ था। उन्होंने दस से ज्यादा बार पश्चिमी यूपी का जिक्र किया। पांच बार गन्ना किसानों की बात की। रैली में आए लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह तब नजर आया, जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र किया। बुलंदशहर कल्याण सिंह की कर्मभूमि रहा है। पीएम ने महिलाओं और युवाओं को साधने का प्रयास भी किया। पश्चिमी यूपी के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलने की बात कही।


भाषण की खास बातें

1. भाषण शुरू करते ही कहा, . 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
2. लोगों की भीड़ देखकर बोले, आपका ये प्यार और ये विश्वास... जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं।
3. महिलाओं की भागीदारी देख कहा, यह समय रसोई में व्यस्त रहने का है। आप हमारे लिए सब छोड़कर आई हैं। हमें आशीर्वाद देने आईं सभी माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम।
विज्ञापन


4. लोगों से सवाल पूछा, यूपी को ताकत दिए बिना देश ताकतवर कैसे बन सकता है। इसके लिए सबको मिलकर काम करना है। मैं यूपी का सांसद हूं, इसलिए मेरी विशेष जिम्मेदारी है।
5. कल्याणकारी योजनाओं पर बोले, देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा होने की गारंटी मानता है। सरकार की कोशिश हर लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने की है।

किसी दल का नाम लिया न नेता का

पीएम ने अपने भाषण में न तो विपक्ष के किसी दल का नाम लिया और न ही किसी नेता का। उन्होंने विपक्ष पर निशाना जरूर साधा लेकिन दल और नेता का नाम लिए बगैर। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारों ने यूपी पर ध्यान नहीं दिया। देश में चल रही सरकारों ने भी सिर्फ नारे दिए। यह बताना नहीं भूले कि पहले की सरकारों की गलतियों से ही प्रदेश पिछड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें