संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। लोक किसान इंटर कॉलेज इलना परवाना के प्रधानाचार्य नानक चंद ने बताया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में 16 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीते हैं। यह खिलाड़ी मेरठ मंडल की टीम में शामिल हुए। इस टीम ने 20 पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों रोहित कुमार, शिवम कुमार, आकाश, कुनाल भडाना, नंदनी, नेहा, नीतू, जागृति, खुशी, रोकी शाह, शिवा, पलक तिवारी, संगीता, आरती, शिवानी, चेतन, धर्मेन्द्र, अनुज, कुनाल और राधिका शामिल हैं।
सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भानुप्रताप, अंकुर शर्मा, शाशिधर यादव, रविन्द्र सिहं, कपिल कुमार, मनोज कुमार, चंचल कुमार, योगेन्द्र, स्वरूप नागर, प्रेमपाल सिंह, दीपक कुमार और जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे। संवाद