फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवती के नाम पर कराया जीएसटी का फर्जी पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सिकंदराबाद। नगर निवासी युवती के नाम पर जीएसटी का फर्जी पंजीकरण कराकर दस करोड़ से अधिक के बिल जमा कर जीएसटी का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को आंध्र प्रदेश से टीम जांच के लिए सिकंदराबाद पहुंची। मामले को लेकर युवती के परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से आए ऑफिसर विक्रम सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद निवासी युवती के नाम पर कंस्ट्रक्शन फर्म का पंजीकरण कराया गया। फर्म के नाम पर दस करोड़ से अधिक के बिल जमा कर जीएसटी का लाभ लिया गया मगर, जीएसटी जमा नहीं की गई। जांच के दौरान मामला पकड़ में आया तो वह सिकंदराबाद पहुंचे। जांच के दौरान युवती के परिजनों ने बताया कि उन्होंने जीएसटी का पंजीकरण नहीं कराया है। ना ही उनकी कोई फर्म है और न ही वह कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं। युवती जिसके नाम पर पंजीकरण कराया गया है वह नौकरी करती है। युवती के बयान लेने के बाद टीम लौट गई। निरीक्षक सर्जेश यादव ने बताया कि जांच के लिए टीम आई थी। युवती के बयान लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें