फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाॅलीबाॅल में अशोका हाउस की टीम के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
गुलावठी के लॉरेंस अकादमी में खेलों के विजेता ​खिलाड़ी छात्र-छात्रा पुरस्कारों के साथ। स्रोत: सं
विज्ञापन
गुलावठी। लाॅरेंस अकादमी में चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट सोमवार से शुरू हो गई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं के सीनियर ग्रुप के बीच हुई वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में अशोका हाउस की टीम विजेता रही। दूसरा स्थान टेगौर हाउस ने प्राप्त किया। वहीं छात्रों की प्रतियोगिता में टैरेसा हाउस टीम ने पहला व अशोका हाऊस टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

छात्रों की खो-खो प्रतियोगिता में टैगोर हाउस की टीम ने पहला व अशोका हाउस की टीम ने दूसरा और छात्राओं की प्रतियोगिता में टैरेसा हाउस की टीम ने पहला व टैगोर हाउस की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की कबड्डी में टैरेसा हाउस की टीम प्रथम व अशोका हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह छात्र-छात्राओं ने अन्य खेलों में भी जीत दर्ज कर पुरस्कार हासिल किए। इस मौके पर प्रबंधक सहीमुद्दीन मेवाती, निर्देशक शोएब मेवाती एवं प्रधानाचार्य सतपाल कौर समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें