फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौरी-बरौली मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

Sat, 17 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
यूपी रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पहासू क्षेत्र के त्यौरी-बरौली मार्ग के दिन अखिर कब तक बहुरेंगे। पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका मार्ग आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। इस रोड को देखकर यही लगता है कि 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का योगी सरकार दावा पूरी तरह से फेल हो गया।

पहासू से त्यौरी फजलपुर होते हुए बरौली जाने वाले मार्ग की हालत काफी बदहाल हो चुकी है। पहासू से त्यौरी-फजलपुर होते हुए बरौली मार्ग पर आठ किलोमीटर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में उधर से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फजलपुर गांव निवासी श्रीपाल ने बताया कि पिछले कई सालों सड़कों की हालत बदहाल है। ऐसे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा चुका, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार रोड निर्माण को लेकर प्रदर्शन भी कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

फजलपुर के प्रधान गजेन्द्र ने बताया कि डीएम को शिकायती पत्र भेज कर रोड निर्माण की बात की गई है।

आयोग ने सफाई और संविदा कर्मियों से की मुलाकात
 उत्तरप्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के सदस्य गौरव वाल्मिीकि ने अनूपशहर नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्यायो और संविदा कर्मिंयों के वेतन में हुई बढ़ोत्तरी राशि मिलने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ठेका प्रथा, संविदा तथा स्थाई कर्मचारियों को दी जा रही सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


इन सभी बाताें के बारे में हर नगरपालिका परिषद की स्थिति के बारे में सही जानकारी लेने के लिए ही ये दौरा किया है। अनूपशहर नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया अनूपशहर के सफाई कर्मियों को वेतन व वर्दी संबंधी कोई समस्या नहीं है। संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी के बारे में जानकारी लेकर आगे की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें