फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिकअप ने चार वर्षीय बालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। गांव घुसराना हरिसिंह में अज्ञात दूध पिकअप चालक ने शनिवार सुबह चार वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन लेकर भाग निकला। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव घुसराना हरिसिंह निवासी रिंकू ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनका चार वर्षीय पुत्र रिंकू घर से दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उनके पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन लेकर भाग निकला। परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के अस्पताल में बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें