फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वास्थ्य केंद्र के डीप फ्रीजर में बीयर का फोटो वायरल, टीकाकरण प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
डीप फ्रीजर में वैक्सीन के साथ रखी बीयर की केन। स्त्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
बुलंदशहर। धरपा स्वास्थ्य केंद्र पर डीप फ्रीजर में वैक्सीन के साथ किसी ने बीयर की केन, सोड़ा और पानी की बोतलें ठंडी होने के लिए रख दीं। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शासन ने संज्ञान में लेकर सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने केंद्र पर तैनात सभी स्टाफ को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को केंद्र पर तैनात अधिकांश स्टाफ ने लिखित में अपना स्पष्टीकरण दिया। स्पष्टीकरण के बाद टीकाकरण प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले के समस्त सरकारी चिकित्सालयों पर वैक्सीन सुरक्षित रहे और उसका स्टॉक बना रहे। इसके लिए सभी चिकित्सालयों पर विभाग की ओर से कोल्ड चैन बना डीप फ्रीजर उपलब्ध कराए गए। अस्पताल में डीप फ्रीजर का कुछ लोग गलत उपयोग करने लगे हैं। कुछ उसमें पानी की बोतल ठंडे होने के लिए रख देते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हो रही है। एक फोटो में वैक्सीन के साथ बीयर तो दूसरे में पानी की बोतल के साथ सोड़ा की बोतल रखी हुई है। दोनों फोटो वायरल होने पर ये मामला दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचा तो सीएमओ डाॅ. विनय कुमार सिंह समेत कई अफसरों के फोन घनघनाने लगे। सीएमओ ने मंगलवार सुबह मामले की जांच डिप्टी सीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. हरेंद्र बंसल को सौंपी।
डिप्टी सीएमओ ने जांच के लिए धरपा सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रवीण कुमार, टीकाकरण प्रभारी हरि प्रसाद और दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सभी ने मंगलवार शाम तक अपना लिखित में स्पष्टीकरण और बयान दर्ज कराएं। वहीं, केंद्र पर तैनात टीकाकरण प्रभारी हरिप्रसाद को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


केंद्र पर तैनात सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार ने लिखित स्पष्टीकरण दिया है। कोल्ड चैन के प्रति लापरवाही बरतने पर टीकाकरण प्रभारी हरिप्रसाद को निलंबित कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार को भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न होने की चेतावनी दी है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओ

मामला संज्ञान में आने पर डिप्टी सीएमओ को जांच के निर्देश दिए गए। किसी कर्मचारी ने षड्यंत्र के तहत इस तरह का कार्य किया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें