फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीएचसी तौली पर मिला ताला, एसडीएम व सीएमओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। शनिवार सुबह 8:45 बजे क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली पर ताला लगा मिला। समय पर केंद्र न खुलने पर क्षत्रिय महासभा मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला को-आर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मौके पर पहुंचकर मरीजों से वार्ता की और जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने एसडीएम अनूपशहर अरुण वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने पीएचसी तौली पर तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक जांच कराकर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बताने के दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों की व्यवस्था दयनीय होती जा रही है। मंडल अध्यक्ष कांग्रेस नेमपाल सिंह ने कहा कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की दयनीय हालत को लेकर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम अरुण वर्मा का कहना है कि पीएचसी पर ताला लगा होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें