फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फार्मासिस्ट ने एआरवी लगाने से किया इन्कार, सीएमएस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एआरवी लगवाने पहुंची महिला को फार्मासिस्ट ने एआरवी लगाने सें इन्कार कर दिया। महिला काफी देर तक फार्मासिस्ट से फरियाद करती रही। एआरवी न लगाने पर सीएमएस से फोन पर शिकायत की। इसके बाद इमरजेंसी के स्टाफ ने महिला को एआरवी लगाई।
विज्ञापन

साठा मोहल्ला निवासी महिला पूजा ने बताया कि वह नाैकरी करती हैं। कुत्ते के काटने पर पहली और दूसरी डोज अस्पताल की ओपीडी में लगवाई। तीसरी डोज के लिए 11 मई दी गईं। सोमवार को करीब एक बजे अस्पताल पहुंची तो ओपीडी बंद हो चुकी थी।
इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट से एआरवी की मांग की तो उन्होंने मंगलवार को ओपीडी आने के लिए कहा। आरोप है कि एआरवी होने के बावजूद फार्मासिस्ट इंकार करते रहे।
विज्ञापन

एआरवी न लगाए जाने पर अस्पताल के सीएमएस से फोन पर शिकायत की। सीएमएस ने दोबारा इमरजेंसी जाने को कहा। दोबारा इमरजेंसी पहुंची तो स्टाफ ने एआरवी लगा दी। एआरवी होने के बावजूद पहले मना गलत करना गलत है। अन्य मरीजों के साथ भी ऐसा व्यवहार करते होंगे।

कोट
महिला का एआरवी न लगाने को लेकर फोन आया था। स्टाफ को एआरवी लगाने के निर्देश दिए। महिला को एआरवी लगा दी गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें