फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली-गलौज के विरोध पर घर में घुसकर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर छह से अधिक लोगों ने घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। पीडि़त ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी पुष्पेंद्र ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि शनिवार की शाम गांव के ही रहने वाले कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया और इस बारे में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की।
जिससे गुस्साए आरोपी युवक अपने साथियों को साथ लेकर उनके घर में घुस आए। जिन्होंने हमला कर उसके साथ ही अरुण और नगेंद्र पाल सिंह को घायल कर दिया। इतना ही नहीं घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

हंगामा होने पर गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें