फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कालिंदी कुंज में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा।
नगर में स्थित कालिंदी कुंज कॉलोनी में जर्जर तारों में लगातार फॉल्ट होने से चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है।स्थानीय लोगों ने जर्जर तारों को बदलवाने के लिए ऊर्जा निगम में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। शनिवार को लोगों ने सांसद से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की।
कालिंदी कुंज में माधव खंड निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय कॉलोनी में साल 2008 में विद्युत लाइन लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे घर बनते रहे और कॉलोनी विकसित हो गई। 15 साल पहले लगे बिजली के तार अब जर्जर हो गए हैं। एक खंभे और आपूर्ति केबल पर पांच से दस घरों का कनेक्शन है। ऐसे में तेज हवा और बारिश में कनेक्शन केबल और आपूर्ति केबल टूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून से पहले भी स्थानीय लोगों ने निगम में तार बदलवाने के लिए मांग पत्र दिया था। अधिकारियों ने मानसून से पहले तार बदलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन, अब दो महीने बीतने के बाद भी तार नहीं बदले गए। आए दिन तार टूट जाते हैं, जिनको ठीक कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन करना पड़ता है। ऐसे में तार ठीक करने में चार से पांच घंटे तक कटौती झेलनी पड़ती है। इसी के चलते गौतमबुद्धनगर-खुर्जा सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर उनसे शिकायत की गई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान गोकुल सिंह, सतीश चंद, वीके शर्मा, विवेक शर्मा, लाल बाबू चौरसिया, रामकुमार, वीर बहादुर सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें