फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विद्युत कटौती से परेशान लोग सड़क पर उतरे, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र में बीते चार दिनों से करीब 12 से 15 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। वहीं उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से परेशान विभिन्न कॉलोनियों के लोग शुक्रवार रात को सड़क पर उतर आए और हंगामा किया। लोगों ने बिजली घर नंबर-चार पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
धरपा विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकि समस्या के चलते पिछले चार दिनों से खुर्जा देहात और नगर क्षेत्र में करीब 12 से 15 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। वहीं दिन भर बिजली घर पर किसान व स्थानीय लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उसम भरी गर्मी में बिन बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय हर 15 मिनट में बिजली जा रही थी। यदि आती है तो वह भी काफी कम वोल्टेज पर आती थी। इसमें कूलर या ऐसी भी नहीं चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मुरारीनगर, ज्ञानलोक कालोनी, महाराणाप्रताप नगर सहित कई काॅलोनी के काफी संख्या में लोग एकत्र होकर बिजलीघर नंबर चार पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर हंगामा शांत कराया। लोगों ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान योगेश उर्फ योगी, पूरनचंद, किशोर, तुषार, रवि, विनोद, सुभाष, हरिकिशन, हिमांशू, सतेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें