फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिविर के समापन पर पुरस्कार पाकर गदगद हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सेंट मोमिना स्कूल में पांच दिन तक चला समर कैंप शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह कैंप भारत विकास परिषद बुलंदशहर उत्कर्ष के सहयोग से लगाया गया। आखिरी दिन इसमें शामिल विद्यार्थी पुरस्कार पाकर गदगद हो गए।
विज्ञापन

समर कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समिति सदस्य ममता शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल और इंद्रापुरम शाखा के सचिव अंकुर अग्रवाल रहे। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। संचालन महिला शाखा की सह संयोजिका मधुबाला गुप्ता ने किया। छात्राओं ने स्वागत गान और भजन प्रस्तुत किए। संयोजिका कविता गुप्ता ने समर कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान दीपा अग्रवाल, इंदु, प्रांतीय चेयरमैन किशोर अग्रवाल, प्रांतीय मार्गदर्शक अरुण सिंघल, उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता, सचिव आईडी गुप्ता, पंकज वर्मा, आरपी गुप्ता, राजेश शर्मा, संजीव तोमर, संजीव जिंदल, गोपाल अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र शर्मा, विजय जैन, स्कूल प्रधानाचार्य सविता सिंह और उप प्रधानाचार्य आभा गौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें