फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 43.4 डिग्री पारे में बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
खुर्जा में मंगलवार को तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मई में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही है। सड़के तवे की तरह तप रही हैं और उमस से लोगों को हाल बेहाल है। हाल यह है कि रात में भी गर्म हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक इस भीषण गर्मी व लू से जल्द राहत न मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 21 और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही जबकि सोमवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुलंदशहर प्रदेश में सबसे गर्म पांचवें स्थान पर था।
मंगलवार की सुबह होते ही फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में चलीं गर्म हवाओं ने लोगों के शरीर को झुलसाने का काम किया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे उमस और गर्मी परेशान करेगी। इससे बचाव जरूरी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें