बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान और तनाव को कम करने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिका सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई के नोडल अधिकारी और रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन 22 मई तक किए जा सकेंगे। स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कर यह जांच सकेंगे कि कहीं अंक जोड़ने, उत्तर जांचने में या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि तो नहीं हुई है।
बताया कि प्राप्त अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों को प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा। प्राप्त अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से 29 मई तक चलेगी।
अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों को प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने और किसी तरह की त्रुटि न करने का भी आह्वान किया है।