गांव बहलीमपुरा स्थित बाग में पेड़ पर लटका अजगर।
- फोटो : संवाद
बुलंदशहर। गांव बहलीमपुरा के बाग में पेड़ पर अजगर देख लोग सहम गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने लोगों को बताया कि इस अजगर से डरने की जरूरत नहीं है। टीम में शामिल विभागीय कर्मचारी अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गए। कर्मचारियों ने बताया कि इस अजगर को जंगल या फिर नहर किनारे छोड़ दिया जाएगा। संवाद