फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा मेले के दौरान लग सकता है जाम

Thu, 09 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा मेले के दौरान इस बार घर से निकलना हो तो जरा पहले निकलें। एनएच-24 के ट्रैफिक को नरौरा-अनूपशहर की ओर डायवर्ट किए जाने से आप जाम में फंस सकते हैं। हाईवे को पूरी तरह जाममुक्त रखने के उद्देश्य से हापुड़ और अमरोहा के पुलिस अफसरों ने साझा रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन



ब्रजघाट के गेस्ट हाउस में हुई आपात मीटिंग में अफसरों ने हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकालने की रूपरेखा तैयार की। तय हुआ कि 13 जून की दोपहर से दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।

हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे। स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।
विज्ञापन


गढ़  से रामपुर को जाने वाले वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे। हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे। नेशनल हाईवे के स्याना फ्लाई ओवर से कोई भी वाहन गढ़ की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें