फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आधार कार्ड केवाईसी के लिए लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्थित डाकघर के बाहर लगी आधार कार्ड केवाईसी कराने को लेकर लगी लोगों की लंबी कतार -
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। डाकघर पर सोमवार सुबह आधार कार्ड की केवाईसी के लिए फॉर्म न मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि हर बार की तरह उनको फार्म नहीं दिए गए और अगली बार आने को बोल दिया गया। डाककर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित डाकघर पर खुर्जा देहात, नगर और जहांगीरपुर क्षेत्र के लोग आधार कार्ड में केवाईसी अपडेट के लिए आते हैं। यह सप्ताह में एक या दो बार ही होती है। इसके चलते डाकघर पर आधार कार्ड में संशोधन, आवेदन या केवाईसी अपडेट के लिए धारकों की भीड़ रहती है।

इसमें ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते डाकघर कर्मी 100 फाॅर्म ही वितरित करते हैं। सोमवार को फार्म लेने के लिए करीब 400 ग्रामीण पहुुंच गए, जिसमें अधिकांश को फाॅर्म नहीं मिल सका। हसनपुर गांव निवासी जशोदा ने बताया कि वह करीब दो महीने से डाकघर के चक्कर लगा रही हैं। हर बार फाॅर्म खत्म हो जाता है। फाॅर्म के लिए धक्का-मुक्की होती है। जिसमें चोट लगने का डर रहता है।
विज्ञापन


महिला सरिता ने बताया कि डाककर्मी फाॅर्म बांटने में पहले देरी करते हैं और फिर अचानक सारे फाॅर्म खत्म कर देते हैं। यह भी स्पष्ट नहीं होता है कि सभी को फाॅर्म दिया गया है या नहीं। सोमवार को भी बहुत सारे लोगों को फॉर्म नहीं मिल सका। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आधार कार्ड के फाॅर्म के लिए कुछ लोगों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। इसके बाद लोगों को लाइन में लगवा कर डाकघर में प्रवेश कराया गया। - भास्कर मिश्रा, सीओ खुर्जा
मामले की जानकारी नहीं है। आधार कार्ड केवाईसी के लिए आने वाले लोगों को तारीख का टोकन वितरित किया जाता है। इसी के आधार पर कार्य होते हैं। यदि फिर भी विवाद हो रहा है तो ऐसे लोगों के मोबाइल पर पहले से संदेश भेजा जाएगा, अनावश्यक उनको डाक घर नहीं आना पड़ेगा। - युवराज सिंह, डाक अधीक्षक, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें