फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कुत्ते के चंगुल से मोर को छुड़ाया

Tue, 29 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगल में घूम रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने घेर लिया। ग्रामीण किसी तरह कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर घायलावस्था में मोर को पशु चिकित्सालय बीबीनगर लाए। जहां इलाज के बाद मोर को जंगल में छोड़ दिया गया।

बीबीनगर के धारा सिंह की मडै़या में रविवार को एक मोर जंगल में घूम रहा था तभी आवारा कुत्ते मोर पर झपट पड़े तथा गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। मोर की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मोर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण भोपाल सिंह घायल मोर को बीबीनगर स्थित पशु चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने मोर का उपचार किया। भोपाल सिंह ने बताया कि मोर को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। वहीं, वन रक्षक मुकेश सिरोही ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें