फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिकारपुर और स्याना में हुई पीडीए जनपंचायत

विज्ञापन
​शिकारपुर में सपा की पीडीए जनपंचायत में मौजूद कार्यकर्ता। स्त्रोत - संगठन
विज्ञापन
शिकारपुर/स्याना। शिकारपुर के मोहल्ला काजीवाड़ा और स्याना नगर में सोमवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए जनपंचायत का आयोजन हुआ। शिकारपुर के काजीवाड़ा में अरशद अंसारी के आवास पर आयोजित पीडीए जनपंचायत की नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी ने अध्यक्षता की। विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि सपा हर वर्ग का सम्मान करती है। हमें बाबा के संविधान को बचाने एवं बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

पीडीए प्रभारी प्रेमवीर यादव ने कहा कि 2027 में होने वाले चुनाव को पार्टी पीडीए के सहयोग से जीतेगी। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, अरशद अंसारी व मदन वाल्मीकि, नगर सचिव मोहम्मद सलमान, आस मोहम्मद कुरैशी, राम प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर, स्याना में नगर सचिव अथर चौधरी के आवास पर आयोजित पीडीए जनपंचायत में पूर्व राज्यमंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चरम पर है।
भाजपा सरकार में महंगाई, हत्या व चोरी सहित अपराधों से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। पीडीए एक सच्चा लोकतांत्रिक गठबंधन है। जनपंचायत की अध्यक्षता चौधरी शफीक व संचालन रामबाबू जाटव ने किया। इस दौरान अबरार हाशमी, अमित गुप्ता, मतलूब कुरैशी, सुरेंद्र जाटव व मारूफ चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें