फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 26 केंद्रों पर 12 को होगी पीसीएस प्री परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 26 केंद्रों पर 12 अक्तूबर को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने की तैयारी चल रही है। परीक्षा में 11,856 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद सीसीटीवी लगे हुए कॉलेजों को केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए थे। छात्रों की संख्या को देखते हुए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 से शाम 04:30 बजे तक होगी। बताया कि जो अभ्यर्थी पहली पाली बैठेंगे, वही दूसरी में शामिल होंगे।
परीक्षा कराने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द ही सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी लगा दिए जाएंगे। केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में कैमरा लगाया जाएगा। इसके अलावा केंद्रों पर अन्य सभी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें