फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईटीआई सहकारीनगर में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आईटीआई सहकारी नगर में 24 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। मेले में कई निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इस बार 200 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। युवाओं का चयन साक्षात्कार के बाद होगा। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि समय-समय पर संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन कराकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। मेले में जिलेभर से इंटरमीडिएट, आईटीआई उत्तीर्ण और डिप्लोमा प्राप्त करने वाले युवक-युवती भाग ले सकते हैं। मेला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें