फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भारत को जानो प्रतियोगिता में पायल अव्वल

विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते हुए भाविप की पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली में शुक्रवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं की छात्रा पायल ने पहला और तनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा हिमांशी ने पहला और कक्षा छह की छात्रा परिधि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पंकज कुमार, महिला संयोजिका भावना बंसल, रश्मि अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरूवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने के कॉलेज के प्रधानाचार्य पूरनदत्त शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान देवना सिंह, सुधा रानी, आदेश, सुनीता सिंह, मिथलेश, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें